एेसे में जरूरी है कि वे अपनी तैयारी को इस हिसाब से करें कि अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर सके। विद्यार्थी पांच सूत्र अपना कर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। मॉडल पेपर पढ़े, तथ्यात्मक प्रश्नों पर दें ध्यान- परीक्षा में समय कम बचा है तो कोर्स भी कम हो गया है। एेसे में विद्यार्थी बोर्ड की ओर से जारी होने वाले मॉडल पेपर अवश्यरूप से पढ़ें। तथ्यात्मक प्रश्नों के अंक लगभग ३५ होते हैं। इस पर विद्यार्थी तथ्यात्मक प्रश्नों की तैयारी ज्यादा करें। छोटे प्रश्नों की तैयारी करें अच्छी- परीक्षा में पांच खंड में प्रश्ना आते हैं। इसमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय खंड में वैकल्पिक प्रश्न, रिक्त स्थानों की पूर्ति और एक लाइन के होते हैं। इनमें पूरे अंक मिलने की उम्मीद होती है।