रिफाइनरी स्थल से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कायाज़्लय भवन को सुंदर व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए सरपंच ने इंटरनेट अन्य तकनीकी माध्यमों से देश व प्रदेश की कई ग्राम पंचायतों का अवलोकन किया । इसके बाद पंचायत भवन का जीर्णोद्धार करवाया। इसमें वातानुकूलित व वीडियो कांफ्रेसिंग सुविधायुक्त बैठक हॉल, लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके इसके लिए पंचायत परिसर में आरओ प्लांट, पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे लगाए, पंचायत के गेट के पास टीनशेड का पार्किग, परिसर में रंगबिरंगी रोशनी, पौधरोपण, सीमेटेंड इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया गया। इसके बाद कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक, पंचायत सहायकों के लिए अलग-अलग कम्प्यूटर सिस्टम व बैठने की व्यवस्था भी की गई।