8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड  ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मिलेगा उपार्जित अवकाश

आदेश जारी, सैकड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Jun 2020, 9:17 PM IST

कोविड  ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मिलेगा उपार्जित अवकाश

कोविड  ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मिलेगा उपार्जित अवकाश

बाड़मेर. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कोविड ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को सरकार उपार्जित अवकाश देगी। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के चलते सैकड़ों कार्मिक जो कोरोना बचाव को लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ड्यूटी दे चुके हैं, वे उपार्जित अवकाश (पी एल ) का लाभ उठा सकेंगे।प्रदेश में कोरोना वायरस ( कोविड १९) के बचाव, रोकथाम तथा सूचनाओं के संप्रेषण, लॉकडाउन की पालना, धारा १४४ की पालना, प्रवासियों के आने बा बत सूचना एवं उन्हें क्वॉरंटीन करवाने के लिए लगाए गए बीएलओ, कार्मिकों व नियंत्रण कक्ष में लगे विभिन्न वर्ग के शिक्षकों कोग्रीष्मकालीन अवधि के दौरान कार्य करने की एवज में उपार्जित अवकाश मिलेगा।लॉकडाउन के दौरान बाहर रहने वालों को नहीं फायदा- आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान मुख्यालय से बाहर रहे कार्मिक जिनकी ग्रीष्मावकाश के दौरान कोविड १९ में ड्यूटी लगी है तो उन्हें किसी तरह का उपार्जित अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा।पीईईओ करेंगे उपस्थिति प्रमाणित- ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ या कार्मिक की उपस्थिति को संबंधित ग्राम पंचायत का पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रमाणित करेगा।शिव के कार्मिकों को इंतजार- जिले के शिव क्षेत्र में कोरोना ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को अभी तक उपार्जित अवकाश देने के आदेश का इंतजार ही है। यहां कार्यरत कार्मिकों का कहना है कि जिले के लगभग सभी ब्लॉक में उपार्जित अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन शिव में एेसा नहीं हुआ है।सराहनीय फैसला- लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को ग्रीष्मावकाश के दौरान ड्यूटी देने पर उपार्जित अवकाश देना सही एवं सराहनीय फैसला है। इससे सैकड़ों कार्मिकों को फायदा मिलेगा जो दिन-रात कोविड के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। - छगनसिंह लूणू, जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ सियारामआदेश किए हैं- हमने पहले ही कोविड १९ में लगे कार्मिकों को उपार्जित अवकाश देने के आदेश जारी कर दिए थे।- नीरज मिश्र, उपखंड अधिकारी बाड़मेरअभी तक नहीं मिले आदेश- हमें अभी तक उपार्जित अवकाश देने के आदेश नहीं मिले हैं।- द्वारकाप्रसाद शर्मा, सीबीईओ शिव