28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer News: बाड़मेर में मिला संदिग्ध कबूतर, पाकिस्तान से जासूसी के लिए आने का शक, पंखों पर लिखे थे नंबर

पकड़े गए कबूतर के पैरों में गोल छल्ला लगे हुए थे, जिसके एक पैर के छल्ले पर 6129747 SHN 2016-30 लिखा हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
Spy pigeon in Barmer

पत्रिका फोटो

राजस्थान के बालोतरा क्षेत्र के गांव साथूनी में एक संदिग्ध कबूतर मिला। इसकी जानकारी पर पहुंची मंडली पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लिया। सुरक्षा को लेकर इसे वन विभाग बालोतरा को सौंपा। सूत्रों के अनुसार संभवत: पाकिस्तान की ओर से जासूसी के लिए भारत में कबूतर छोड़ा गया था। सुरक्षा एजेसियाें के इसकी जांच करने पर ही सत्यता के बारे में जानकारी हो पाएगी।

लोगों ने पकड़ा था कबूतर

जानकारी अनुसार गांव साथूनी निवासी आमसिंह पुत्र हेम सिंह की छत पर सुबह करीब 11 बजे चुग्गा चुग रहे पक्षियों के साथ कबूतर दाना चुग रहा था। छत पर पहुंचे बालक को अलग रंग का कबूतर दिखाई देने पर उसने परिवार सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इस पर इन्होंने कोशिश कर कबूतर को पकड़ा। वहीं मंडल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस सूचना पर कुछ समय बाद मंडली थानाधिकारी महेश गोयल, सीआईडी बालोतरा प्रभारी राजेन्द्रसिंह उमरलाई पहुंचे। पुलिस ने कबूतर की जांच की।

यह वीडियो भी देखें

जानकारी अनुसार पकड़े गए कबूतर के पैरों में गोल छल्ला लगे हुए थे, जिसके एक पैर के छल्ले पर 6129747 SHN 2016-30 लिखा हुआ था। दूसरे पैर पर लगे गोल छल्ले पर इरसान खान 03142141214-2024-045 1285 लिखा हुआ है। इसके पंखों पर स्याही की सील लगी हुई है, जिसमें JRPC 700 GPS व JRPC 504 GPS लिखा हुआ है। इस पर एक स्थान पर पंजाब लिखा हुआ है। इस पर संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से खुफिया जानकारी के लिए छोड़ा हुआ यह कबूतर है। जो भटकता हुआ यहां पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें- गुजरात से Mount Abu आकर जंगल में चिल कर रहा था प्रेमी जोड़ा, की रौंगटे खड़े करने वाली हरकत, दोनों को मिली मौत…