
Plantation done in cremation ground
चौहटन. घोनिया गांव में पूर्णिमा के अवसर पर युवाओं ने श्मशान घाट में पौधारोपण कर साफ-सफाई की। युवाओं ने श्मशान की सफाई के लिए सहयोग राशि भी एकत्रित की। युवाओं ने 61 पौधे लगाए। चौहटन मठ के रामपुरी, धनसिंह, खेतसिंह घोनिया, किशनसिंह, सवाईसिंह, गुलाबसिंह, मदनसिंह, भंवराराम, हिंदूसिंह, गोपालसिंह, तेजाराम, हाथीसिंह, शैतानसिंह, तेजाराम, सहदेव, गोविंदसिंह आदि ने पूनित कार्य में भागीदारी निभाई।
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बालोतरा. स्थानीय राउप्रा संस्कृत विद्यालय इंदिरा गांधीनगर में शुक्रवार को पौधरोपण हुआ। बीइइओ दया राम पटेल, नोडल अधिकारी अजय चन्दानी ने पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करके ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। अधिकाधिक पौधे लगाएं व इनकी सार संभाल करें। धीराराम डिगलर, ओमप्रकाश आसुदानी आदि ने पौधरोपण किया। प्रधानाध्यापक हनुमानप्रसाद ढाका ने आभार ज्ञापित किया।
पाटोदी. राआउमावि कोडुका व राउमावि नवोड़ा बेरा में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य भुवनेशकुमार, भाखरसर सरपंच हनीफ खां कलर, नवोड़ा बेरा सरपंच पपीया बानो ने पौधरोपण के महत्व की जानकारी देते हुए घर व आसपास में पौधे लगाने की बात कही। मेघसिंह भाटी, अम्बालाल जीनगर, अशोक विराच आदि ने भी पौधरोपण किया।
मोतीसरा. राउमावि भागवा में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। एसएमसी अध्यक्ष पेमाराम ,प्रधानाचार्य राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण रक्षा के लिए अधिकाधिक पौधे लगाएं व इनकी सारसंभाल करें। व्याख्याता पुखराज, प्रेमलता सैनी, राजेश शर्मा, भंवरलाल सहित शिक्षकों ने पौधे लगाए व इनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
बालोतरा.राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय इंदिरा गांधीनगर बालोतरा में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। बीईईओ दया राम पटेल, नोडल अधिकारी अजय चन्दानी ने पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी। कहा कि पौधरोपण करके ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। अधिकाधिक पौधे लगाएं व इनकी सार संभाल करें। धीरा राम डिगलर, ओमप्रकाश आसुदानी आदि ने पौधरोपण किया। प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद ढाका ने आभार ज्ञापित किया।
सिणधरी. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित स्थानीय राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में प्रति छात्र, प्रति पौधा के तहत पौधरोपण किया गया। छात्रावास अधीक्षक दुर्गाराम बटेर ने बताया कि नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए पौधे लगाए। पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत जीनगर समाज छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश जीनगर,लक्षमणलाल सोलंकी, रमेश चौहान, डूंगरमल सोनगरा, सुखदेव चौहान, सुरेश कुमार, श्रवण कुमार, मुकेश, भरत, प्रदीप, अनिल, नरपत, अशोक, ओम प्रकाश, शिव लाल उपस्थित रहे।
रामसर. ग्राम पंचायत इन्द्रोई के राप्रावि बलदेव नगर में गुरु पूर्णिमा पर हरयाळो राजस्थान के तहत पौधरोपण हुआ। अध्यापक भैराराम भाखर ने कहा कि पौधे धरती के शृंगार हैं। एेसे में हर व्यक्ति पौधरोपण कर संरक्षण करें। संस्था प्रधान देवाराम चौधरी, देवाराम बेनीवाल, हुकमाराम गौड़, लाभूराम डऊकिया, कुम्पाराम भील, जितेन्द्र गौड़, प्रेम कुमार तरड़ आदि मौजूद थे।
गडरारोड. स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल देताणी में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। तहसीलदार पुरखाराम चौधरी, प्रधानाचार्य मोहम्मद इदरीश और विद्यार्थियों ने पौधरोपण करते हुए अपने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
विद्यार्थियों ने पौधों की देखरेख का जिम्मा लिया।
Published on:
28 Jul 2018 01:05 pm
