8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिश की जयंती पर पौधारोपण

जिला मुख्यालय, बालोतरा में कार्यक्रम आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Mar 2021, 11:45 PM IST

श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिश की जयंती पर पौधारोपण

श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिश की जयंती पर पौधारोपण

बाड़मेर पत्रिका . राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूरचंद्रजी कुलिश की जयंती पर शनिवार को बाड़मेर की पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। साथ ही जवानों ने शहीद स्मारक पर सफाई की। इस अवसर पर पौधरोपण करते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि कुलिशजी की जयंती पर किए जा रहे पौधरोपण से पर्यावरण का संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति संतुलन के लिए वृक्षों का सरंक्षण जरूरी है। वृक्ष मानव जीवन का आधार है।

उन्होंने पौधे रोपित करने के बाद जवानों को उनके देखभाल का संकल्प दिलाया। संचित निरीक्षक बागसिंह खट्टू ने कहा कि पत्रिका संस्थान कुलिश जी के बताए रास्ते पर चलकर निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल बना हुआ है। साथ ही समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करने में आगे है। इस दौरान एलओ दीपाराम, मेजर हवलदार मांगीलाल, कांस्टेबल सतपालसिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
शहीद स्मारक पर किया श्रमदान : पौधारोपण कार्यक्रम के बाद जवानों ने शहीद स्मारक व पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों के साथ महिला कांस्टेबल भी मौजूद रही।
बालोतरा. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद कुलिश की जयंती उपलक्ष में शनिवार को नगर के अन्नपूर्णा गौशाला में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर पौधरोपण किया। आयोजित कार्यक्रम में माली समाज बालोतरा अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सालगराम परिहार ने पौधरोपण किया।

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरचंद कुलिश एक स्वतंत्र विचारधारा के महान व्यक्ति थे। उन्होंने सच्चाई के साथ कभी समझौता नहीं किया, जो सही था उसे हिम्मत के साथ समाचार पत्र के रूप में लिखा। राजस्थान पत्रिका आज भी उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए जन-जन से जुड़ा हुआ समाचार पत्र है। हर विषय को समाचार पत्र में प्रमुखता से स्थान दिया जाता है।

इससे जन समस्याओं का समाधान होता है। कार्यक्रम में मौजूद जनक माली, पारस कुमार, रमेश कुमार, गौतम गहलोत आदि जनों ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगाएस इनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।