
पौधे प्रकृति का अहम अंग
बाड़मेर. थार नगरी बाड़मेर में एक घर, एक पौधा अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 31 व 10 में पौधरोपण किया गया। वार्ड 31 के तेलियों का वास में नगर परिषद उपसभापति सुरतानसिंह देवड़ा, वार्ड पार्षद पंकज सेठिया के सानिध्य एवं एक घर, एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन की देखरेख में पौधरोपण किया गया।
सुरतानसिंह देवड़ा ने कहा कि पौधे प्रकृति का अहम अंग है ।
हमें पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरूरत है।
प्रवीण सेठिया, मदनलाल संखलेचा, सम्पतराज बोथरा, मदनलाल जैन, मूलचन्द जैन, हरीश बोथरा, बाबूराम आदि उपस्थित रहे। वहीं, वार्ड दस में भी पौधरोपण किया गया।
बाड़मेर. शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी भेराराम आर भाखर ने पौधे लगाओ, जीवन बचाओ अभियान के तहत जाखड़ों का तला हाथीतला, भाकरों की ढाणी इन्द्रोई में औषधीय पौधे लगा आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान भाखर ने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के चलते और भौतिक सुख के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ रहा है।
Published on:
29 Apr 2021 12:03 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
