
सिवाना @ पत्रिका. डोडा पोस्त तस्करों और पुुलिस में बाड़मेर के सिवाना के करीब रमणिया सरहद में फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़ हुई। शुक्रवार सुुबह 4 से 11.30 बजे तक तस्कर आगे भागते रहे और पुलिस पीछे-पीछे। तस्करों ने पहाड़ लांघकर इधर-उधर गांवों के रास्ते बचना चाहा लेकिन पुलिस ने 9.30 बजे एक तस्कर के पांव पर फायर किया तो दो गिरफ्त में आ गए। शेष 04 को 11.30 बजे करीब 26 किलोमीटर के पीछा करते-करते गिरफ्तार किया। इनसे 12 क्विंटल 52 किलो और 800 ग्राम डोडा पोस्त एवं 4 पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए। तस्करों के लग्जरी वाहनों को ट्रेक्टरों पर लादकर पुुलिस चौकी लाया गया।
पुुलिस को सूचना मिली कि चितौडग़ढ़ से कुछ तस्कर वाहनों में डोडा पोस्त लेकर राष्ट्रीय राजमार्गं सांडेराव-जालोर-बालोतरा होते हुए बाड़मेर आ रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के नेतृत्व में टीमों का गठन कर देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव काठाड़ी, मोकलसर चौराहा व लुदराड़ा पर नाकाबंदी की। अलग-अलग तीन लग्जरी वाहनों में सवार तस्कर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर निकले। इन्हें पकडऩे को लेकर पुलिस ने पहले से ही मार्ग पर टायर पंक्चर करने वाला पट्टा लगा रखा था। तेज रफ्तार से गाडिय़ों के निकलने पर चालकों को पट्टे दिखाई नहीं दिए। इस पर काठड़ी मामाजी के थान के पास तस्करों की दो गाडिय़ां पंक्चर हो गई। एक अन्य गाड़ी भी पंक्चर हुई लेकिन फिर भी तस्कर इसे करीब 3 किलोमीटर दूर भगा कर ले गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर वाहनों से नीचे उतर कर पहाड़ों की ओर भाग छूटे।
तस्कर आगे-पुलिस पीछे
उप अधीक्षक बालोतरा नीरज शर्मा, डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी, सिवाना थानाधिकारी नाथूसिंह चारण, समदड़ी थानाधिकारी सहीराम विश्नोई, धोरीमना सुखराम विश्नोई, सिणधरी थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार चौधरी, पचपदरा थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह चारण, जसोल थानाधिकारी डिंपल कंवर सहित करीब 30 से 35 जवानों ने पीछा किया।
9.30 बज दो को दबोचा
कई घंटों की इस भाग दौड़ में दो तस्कर जीनपुर की पहाडिय़ों पर चढ़ गए। इनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर जोगाराम के पैर में गोली लगी। चारों ओर से घिर जाने पर तस्कर जोगाराम और खींयाराम को सुबह 9.30 बजे गिरफ्तार किया।
11:30 बजे चार धरे
शेष चार तस्कर गांव धीरा, मांगी आदि से होते हुए सेला पहुंचे। करीब 8 से 10 किलोमीटर पीछा करते हुए पुलिस यहां पर पहुंची। पुलिस ने सुबह करीब 11:30 बजे चारों तस्करों को भी दबोच लिया।
ट्रैक्टर में लाए वाहन
टायर फटने से तीनों जब्त वाहनों को पुलिस चौकी तक लाने के लिए हाइड्रा मशीन से ट्रेक्टर पर डाला गया औैर फिर ये लग्जरी वाहन चौकी पहुंचे तो रास्तेभर में लोग कौतूहल से देखते रहे।
आरोपी
अन्नाराम पुत्र नारणाराम जाट उम्र 24, निवासी खट्टू पचपदरा
कुंभाराम पुत्र नरसिंगाराम जाट उम्र 23 वर्ष, निवासी खेड़ बालोतरा
कमलेश ऊर्फ किशन पुत्र नवलाराम जाट, उम्र 22 साल निवासी भोजासर बायतु
ओमप्रकाश पुत्र किशनाराम जाट निवासी सियोलों की ढाणी बायतु
खींयाराम पुुत्र जेठाराम जाट, निवासी रामदेरिया