कोतवाली पुलिस ने बताया कि निगरानी के गठित टीम के कांस्टेबल शिवरतन को सूचना मिली कि बायतु की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी अवैध शराब से भरी हुई आ रही है। यह बाड़मेर शहर से होते हुए सांचौर हाइवे की तरफ जाएगी। इसपर गठित टीम ने ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी तेज गति से भगाने के लिए जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह व पुलिस पार्टी पर चढाने का प्रयास किया। इस पर थानाधिकारी गंगाराम ने फायर कर वाहन के टायर ब्रस्ट कर रुकवा दिया। पुलिस ने आरोपी महिपालसिंह (25) पुत्र जुगतसिंह राजपूत निवासी ढेम्बा, पुलिस थाना सेड़वा और सुरेशकुमार (19) पुत्र लिखमाराम जाट निवासी जीवाणियों की ढाणी, बारासण पुलिस थाना गुड़ामालानी को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से महिपाल के खिलाफ पुलिस थाना सेड़वा, ग्रामीण तथा कोतवाली थाने में पहले से मामले दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।