8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनार के पौधों के बीच मिला कुछ ऐसा की पुलिस भी रह गई हैरान

- बाड़मेर जिले के सिणधरी क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Mar 2021, 1:18 AM IST

अनार के पौधों के बीच मिला कुछ ऐसा की पुलिस भी रह गई हैरान

अनार के पौधों के बीच मिला कुछ ऐसा की पुलिस भी रह गई हैरान




सिणधरी/बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर में अफीम व डोडा पोस्त की तस्करी के बाद अब अफीम की खेती होने लगी है। यहां सिणधरी थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर गोगाजी का धोरा (भाटा) गांव स्थित एक खेत में दबिश देकर अवैध अफीम के पौधों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सिणधरी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भाटा क्षेत्र के गोगाजी का धोरा स्थित एक खेत में अफीम के पौधे तैयार हो रहे है। पुलिस ने पुख्ता सूचना होने पर थानाधिकारी बलदेव चौधरी ने मय टीम खेत में दबिश दी। पुलिस को आरोपी दीपाराम पुत्र रघुनाथ राम के अपने पुश्तैनी खेत में अनार की फसल के बीच अवैध अफीम के पौधे नजर आए। पुलिस ने पांच क्यारियां बनाकर बोए 8 हजार 824 पौधे जब्त किए। पुलिस ने सभी पौधों को मौके से उखाड़कर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जब्त पौधों को सीएफएल जांच के लिए भेजें जाएंगे।
8 हजार पौधे देख चौंक गई पुलिस
सिणधरी थाना पुलिस ने मुखबिर की इतला पर जब खेत में दबिश दी तो अनार की खेती के बीच अफीम के पौधों की लहलहाती फसल देखकर पुलिस चौंक गई। आरोपी ने अगस्त माह में यह खेती की थी, अब मार्च-अप्रैल माह में पौधे तैयार होने वाले ही थे। इतने में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आठ माह पहले यह पौधे बोए थे।
इनकी रही अहम भूमिका
एसपी शर्मा ने बताया कि थानाधिकारी बलदेव चौधरी, हैड कांस्टेबल सालाराम, आईदानराम, कांस्टेबल देवाराम, उदाराम, लीला व चालक प्रेमसुख की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।