8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान कराने के बाद देर रात बाड़मेर लौटी टीमें

बाड़मेर जिले में मतदान कराने के बाद शनिवार रात को शहर के पीजी कॉलेज परिसर में टीमें लौटने का सिलसिला चला। बसों के आगमन से कॉलेज ग्राउंड के आस-पास जाम के हालत बन गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 25 Nov 2023, 11:15 PM IST

 पीजी कॉलेज परिसर में टीमें लौटने का सिलसिला

पीजी कॉलेज परिसर में टीमें लौटने का सिलसिला

बाड़मेर जिले में मतदान कराने के बाद शनिवार रात को शहर के पीजी कॉलेज परिसर में टीमें लौटने का सिलसिला चला। बसों के आगमन से कॉलेज ग्राउंड के आस-पास जाम के हालत बन गए। सबसे पहले बाड़मेर और नजदीक के विधानसभा क्षेत्रों की टीमों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद अन्य दूरस्थ क्षेत्र की टीमें भी देर रात तक पहुंचती के साथ यहां ईवीएम जमा करवाई। सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाया जा रहा है।

सील बंद कमरों में रखी जाएगी ईवीएम

पीजी कॉलेज परिसर में 3 दिसंबर को मतगणना होगी, तब तक ईवीएम सील बंद कक्षों में रखी जाएंगी। जिसकी निगरानी के लिए पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जीपीएस निकालने के बाद लौटे वाहन

मतदान दलों को लेकर आ रहे सभी वाहनों पर जीपीएस लगाया गया था। ऐसे में दलों को उतारने के बाद जीपीएस निकाले गए। इसके बाद वाहनों को जाने की अनुमति दी। दूसरी तरफ मतदान करके लौटी टीमें जल्द से ईवीएम जमा करवाकर घर जाने की जल्दी दिखी।ो