सदर थाना क्षेत्र के बलाऊ गांव के अली का तला की सरहद में 25 मई की रात पुलिस ने एक आयशर मिनी ट्रक में भरा में 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, जिसकी कीमत करीब करोड़ रुपए आंकी गई। यह डोडा पोस्त संभवत: झारखंड से तस्करी कर सांचौर के रास्ते बाड़मेर लाया गया। ट्रक में डोडा पोस्त को आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर लाया गया। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ आलू भी जब्त कर लिए। आलू से भरे से 106 कट्टे सदर थाने के बरामदे में रख लिए गए और डोडा पोस्त मालखाने में डाल दिया गया। आलू के कट्टों के निस्तारण को लेकर पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की, जिस पर 31 मई को न्यायालय ने आदेश दिया कि निलामी प्रक्रिया के जरिए आलू का निस्तारण किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के बाड़मेर आगमन का कार्यक्रम तय हुआ। पुलिस मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में जुट गई। 2 जून को मुख्यमंत्री बाड़मेर आए, दिन में जनसभा हुई, रात्रि विश्राम भी बाड़मेर में हुआ। अगले दिन 3 जून को मुख्यमंत्री बाड़मेर से रवाना हुए। इस दौरान पुलिस दिन-रात ड्यूटी में व्यस्त रही और आलू नीलामी का इंतजार करते रह गए।