25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतनी पुरानी लाइन की अब तो विद्युत तार भी जमीं छूने लगे

- पुरानी विद्युत लाइन और झूलते तार दे रहे हादसे को न्योता, डिस्कॉम नहीं दे रहा ध्यान

2 min read
Google source verification
power line extension having trouble getting old

power line extension having trouble getting old

- पुरानी विद्युत लाइन और झूलते तार दे रहे हादसे को न्योता, डिस्कॉम नहीं दे रहा ध्यान

गडरारोड. सीमावर्ती क्षेत्र के द्राभा से खबडाला के बीच में पुरानी विद्युत लाइन के झूलते तार हादसे को न्योत रहे हैं। इनकी चपेट में आने से कई पशु कालकलवित हो चुके हैं, लेकिन डिस्कॉम ध्यान नहीं दे रहा।
एेसे में ग्रामीण अनहोनी के डर के बीच रहने को मजबूर है।

ग्रामीण मूलसिंह सोढा ने बताया कि द्राभा-खबडाला के बीच 13 किलोमीटर की पुरानी विद्युत लाइन और झूलते तारों के कारण कई छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 1981 में ग्रामीणों के सहयोग से यह लाइन शुरू की गई थी, जो 1991 से 2006 तक बंद रही। इसके बाद विद्युतीकरण कर दो सौ से अधिक कनेक्शन डिस्कॉम ने इस लाइन पर जारी किए। इस दौरान कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए तो कई रेत में धंस गए। विद्युत तार पुराने होने से झूलने टूट भी रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब स्थिति यह है कि कई जगह तार जमीन को छू रहे हैंं, क्योंकि यहां रेत के टीले बन गए हैं।

एेसे में इनकी चपेट में आकर पशु मर रहे हैं।

इसकी सूचना कई बार डिस्कॉम अधिकारियों को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत वाजिब, उच्चाधिकारियों को बताया- ग्रामीणों की शिकायत सही है। विद्युत लाइन व तार पुराने होने से समस्या आ रही है। शिकायत के बाद मैने मौका मुआवना भी किया। नए पोल लगाने को लेकर तकमीना बना उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है। शीघ्र ही नए पोल लगाने के साथ तारों को दुरुस्त किया जाएगा।

- किशोर कुमार, कनिष्ठ अभियंता डिस्कॉम मण्डल हरसाणी

और इधर...

मौके पर मिला अतिक्रमण, हटाने के निर्देश

शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार...

सेड़वा. ग्राम पंचायत गोहड़ का तला में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच को पहुंचे तहसीलदार ने वहां अतिक्रमण देख उसे हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार सेड़वा सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी।

इस पर मौका मुआवना किया तो वहां ईंटों का कमरा बना अतिक्रमण किया हुआ मिला। इस पर ग्राम पंचायत को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते पुलिस जाब्ता मंगवाने को कहा। तहसीलदार ने ईटादा उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बामनोर के एक सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर भी ग्राम पंचायत को इसे हटाने को कहा।