
Prison arrived Commissioner, Viewed arrangements
बंदियों से मिलने के दौरान जेल प्रशासन को रखा दूर
जेल पहुंचीं कमिश्नर, देखी व्यवस्थाएं
सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कमिश्नर ने बंदियों से पूछे सवाल
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कमिश्नर स्मृति चक्रवर्ती ने सोमवार को अचानक बाड़मेर जिला कारागृह का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जेल की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल के वार्डों का निरीक्षण कर बंदियों को मिलने वाले खाने, चिकित्सा सुविधा, बिस्तर सहित अन्य सुविधाओं व जेल प्रशासन के व्यवहार को लेकर बंदियों से सवाल भी किए। निरीक्षण के बाद कमिश्नर संतुष्ट नजर आईं। इस दौरान जेल उपाधीक्षक हेतुदान चारण, जेलर राजूराम विश्नोई सहित चिकित्सक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जेल में बंदियों के साथ व्यवहार व खाने को लेकर कई बार शिकायतें मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट निरीक्षण करवा रहा है।
कागज पर लिखवाई समस्याएं : कमिश्नर ने बंदियों से मिलने के दौरान जेल प्रशासन को वार्डों में प्रवेश नहीं करने दिया। इस दौरान कमिश्नर ने एक-एक बंदी से समस्याएं कागज पर लिखवा कर लीं। इसके बाद कई बंदियों से पूछा कि आपके साथ जेल प्रशासन कैसा व्यवहार करता है? खाने में क्या-क्या मिल रहा है? उन्होंने करीब दो घंटे तक जेल की व्यवस्थाएं देखीं।
ये भी पढ़े...
सर्व समाज की बैठक
गिरफ्तारी की मांग, कार्रवाई नहीं तो करेंगे आंदोलन
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ स्थित डांगरी चौराहे के समीप पाबूजी मंदिर में मूर्ति खंडित करने व परिसर में तोडफ़ोड़ की घटना के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को महाबार स्थित पाबूजी मंदिर परिसर में सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में निर्णय किया गया कि समय रहते प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर सर्व समाज आंदोलन की राह पकड़ेगा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह परो ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 28 अक्टूबर को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रवीणसिंह आगोर ने बताया कि पाबूजी मंदिर में हुई घटना के बाद सर्व समाज में रोष है। शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उद्यमी आजादसिंह शिवकर ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान तनसिंह, लीलसिंह, खेतसिंह महाबार, शिशुपालसिंह कोटड़ा, प्रतापसिंह महाबार, समुद्रसिंह देदुसर, थानसिंह आंटा, नरेन्द्रसिंह खारा, गुमानसिंह, कलसिंह गेहूं आदि मौजूद थे।
Published on:
23 Oct 2018 10:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
