
ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल
बाड़मेर . राजमार्ग संख्या 68 पर भाडखा की सरहद में रविवार दोपहर यात्री बस के ट्रेलर से टकराने से बारह यात्री घायल हो गए। कार्यवाहक ग्रामीण थानाधिकारी हनुमान विश्नोई ने बताया कि सवारियों से भरी भाडखा से बाड़मेर की तरफ आ रही थी। बस के आगे एक ट्रेलर चल रहा था, जो सड़क किनारे पेट्रोल पम्प की तरफ मुड़ गया। बस चालक ट्रेलर के पास से बस आगे बढ़ाने की फिराक में था कि सामने से एक और बस आ गई। सामने वाली बस से भिड़ंत से बचने के प्रयास में यात्री बस ट्रेलर के अधमुड़े पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे बस में सवार देरामाराम पुत्र लाभूराम, मीरां पत्नी देरामाराम निवासी रातडिय़ा, रेखा पत्नी ओमाराम निवासी बालोतरा, ममताकंवर पत्नी करणपाल निवासी दानजी की होदी, देवी पत्नी रमेश निवासी भाडखा, पुष्पा पत्नी हुकमसिंह, धापू पत्नी गोपालसिंह दोनों निवासी लंगेरा, दिलीप पुत्र शिवजीराम निवासी शिवकर, गीता पत्नी मोहनराम निवासी मातासर भुरटिया, आदमखां पुत्र कोजाखां निवासी आंतरा घायल हो गए।
घायलों की हालत खतरे से बाहर
हादसे के तत्काल बाद सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और वे उपचाराधीन है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त किया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Published on:
05 Feb 2023 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
