8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
तलाश कब होगी पूरी, सालों से ढूंढ रहे हैं निजी बस स्टैंड के लिए जगह
Play video

तलाश कब होगी पूरी, सालों से ढूंढ रहे हैं निजी बस स्टैंड के लिए जगह

-बाड़मेर शहर में निजी बसों के स्टैंड का नहीं स्थायी ठहराव-दिन में शहर के बाहर तो रात को स्टेशन रोड पर स्टैंड-शहर में मनमर्जी से जगह-जगह बन चुके निजी बसों के स्टैंड-परिवहन विभाग और नगर परिषद नहीं तलाश कर पा रहे जगह
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 14 Feb 2022, 1:01 PM IST

बाड़मेर. बाड़मेर शहर में लंबे समय से निजी बसों के लिए स्टैंड की तलाश पूरी नहीं हो रही है। नगर परिषद और परिवहन महकमा पिछले काफी समय से शहर में एक अदद बस स्टैंड निजी बस संचालकों को उपलब्ध नहीं करवा पाया है। यातायात प्रबंधन समिति की बैठकों में हर बार मुद्दा उठता है कि निजी बस स्टैंड को लेकर क्या समाधान निकला गया, उस वक्त एक ही जवाब होता है कि तलाश कर रहे हैं। पिछली बैठक में भी निजी बसों के लिए स्थायी स्टैंड की जगह के लिए विभागों ने तलाश शुरू की, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
बाड़मेर में निजी बसों के लिए स्थायी ठिकाने के अभाव में कुछ बसों का संचालन चौहटन चौराहे से तो कुछ का सिणधरी सर्किल और रात में लंबी दूरी पर चलने वाली बसों शहर के अहिंसा सर्कल से चलती है। ऐसे में यात्रियों के लिए यह बड़ी परेशानी बन जाती है। कभी चौहटन सर्कल से तो कभी से यात्रा के लिए अवाजाही करनी पड़ती है।
अहिंसा सर्कल पर यातायात में परेशानी
शहर के अहिंसा सर्कल से रात में बसों के आवाजाही के दौरान यहां यातायात में भारी परेशानी होती है। सड़क के दोनों तरफ निजी बसों का स्टैंड बन जाता है। यह सिलसिला यहां शाम से शुरू होता है जो रात तक बना रहता है। इसके कारण यहां का यातायात अव्यस्थित रहता है वहीं दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। इस बीच यहां रेल के आने के दौरान तो भीड़ के चलते यातायात भगवान भरोसे ही चलता है।
जगह तय हुई, फिर मामला जमा नहीं
परिवहन विभाग व नगर परिषद की ओर से जोधपुर रोड पर एक स्थान चयनित किया गया। लेकिन यहां से संचालन शुरू करने से पहले ही यात्रियों के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट के साधनों की समस्या को देखते हुए इसे टाल दिया गया। वहीं इसके बाद अन्य कुछ जगह और तलाश की गई, लेकिन कहीं पर भी जाकर यह पूरी नहीं हो पाई।
शहर से कनेक्टिीविटी होगी प्राथमिकता
अब जिम्मेदार विभागों की ओर से शहर में निजी बस स्टैंड के लिए सर्वे की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कुछ स्थान और देखे जाएंगे। जिसमें प्राथमिकता यह रहेगी कि स्थान शहर के आसपास और कनेक्टिीविटी एरिया में होना चाहिए। जिससे यात्रियों को बसों तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हो और सिटी ट्रांसपोर्ट के साधन ऑटो और टैम्पो आदि उपलब्ध हो जाए।
सर्वे की तैयारी कर रहे हैं
जगह के लिए सर्वे करने की तैयारी की जा रही है। शहर में नगर परिषद टीम के साथ स्थान देखे जाएंगे। सर्वे में स्थानों की प्राथमिकता को देखते हुए तय किया जाएगा। आगामी टीएमसी बैठक से पहले तक यह निजी बसों के स्टैंड का स्थान निश्चित करने की तैयारी में जुटे हैं।
संजीव चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर