8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 दिन में 4 लाख 24 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

पल्स पोलिया अभियान की शुरूआत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 25 Jun 2023, 8:47 PM IST

3 दिन में 4 लाख 24 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

3 दिन में 4 लाख 24 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

बाड़मेर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर बाइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूंदे पिलाई गई। अभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस गजराज ने बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. पंकज सुथार, राकेश भाटी जि़ला आशा समन्वयक आदि मौजूद रहे। आरसीएचओ ने बताया कि जिले में करीब 4 लाख 24 हजार बच्चों को खुराक दी जाएगी।
दो दिन घर-घर पिलाएंगे ओपीवी

पोलियो बूथ पर कार्यरत चार सदस्यीय दल 26 व 27 जून को टीमों में सम्पूर्ण जिले में घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने से वंचित बच्चों को पोलियो के विरुद्ध प्रतिरक्षण का कार्य करेंगे। घरों में विजिट के दौरान बच्चों की उपस्थिति, अनुपस्थिति एवं पोलियो वेक्सीन पीने के आधार पर घरों की मार्किंग करेंगे। जब तक शत प्रतिशत बच्चे प्रतिरक्षित ना हो जाएं अभियान जारी रहेगा।