खेतीबाड़ी में जुटे धरतीपुत्र
जिले में सिंचित खेती की ओर बढ़ने रूझान के चलते रबी की बुवाई बम्पर होने लगी है। यहीं कारण है कि इस बार लगभग चार लाख हैक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य रखा हुआ है। इधर, सर्दी की दस्तक भी हो चुकी है जिस पर अब धरतीपुत्र खेतीबाड़ी में जुटे हुए हैं। ऐसे में गांव-गांव जीरा, ईसबगोल, तारामीरा, सरसों, गेहूं की बुवाई हो रही है। सर्दी की शुरूआत में ही थार लक्ष्य की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। अब तक जिले में करीब साढ़े तीन लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। अभी सर्दी जोर पकड़ रही है और बुवाई का दौर जारी है।