16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल फाटक खुलती कम, बंद रहती है ज्यादा

- हर दिन हजारों जने उठाते हैं परेशानी- ओवरब्रिज का अभाव बना परेशानी

2 min read
Google source verification
Rail gate opens low, closes more

Rail gate opens low, closes more

समदड़ी. समदड़ी रेलवे स्टेशन के जोधपुर रेलमार्ग के मौखड़ी रेल फाटक पर ओवरब्र्रिज का अभाव क्षेत्र भर के हजारों राहगीरों, वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है।

रेल आमान परिवर्तन के बाद से इस मार्ग पर सवारी व मालगाडिय़ों की अधिक आवाजाही पर रेल फाटक खुलती कम व अधिक बंद रहती है। कई वर्षों से क्षेत्रवासियों के ओवरब्रिज निर्माण की मांग करने के बावजूद रेलवे व सरकार के इसे नहीं बनाने से इनमें रो

रेलवे जंक्शन स्टेशन समदड़ी से बाड़मेर व भीलड़ी मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में सवारी व मालगाडिय़ां संचालित होती है। इनमें से सर्वाधिक मालगाडिय़ां भीलड़ी मार्ग पर संचालित होती है। एेसे में रेलवे स्टेशन के जोधपुर रेल मार्ग के समीप ओवरब्रिज नहीं होने व रेल फाटक बंद रहने पर हर दिन हजारों जने परेशानी उठाते हैं।

हर आधे घंटे में फाटक बंद

एक अनुमान के तौर पर इस मार्ग से प्रतिदिन 30 से 35 मालगाडिय़ां व कुछ सवारी रेलगाडिय़ां संचालित होती है। इस पर हर आधे घंटे बाद फाटक बंद होता है। एेसे में आवाजाही को लेकर लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

ओवरब्रिज बेहद जरूरी

मौखड़ी रेल फाटक जालोर, सिवाना, समदड़ी, कल्याणपुर व संभाग मुख्यालय जोधपुर से जुड़ा हुआ है। इस पर कामकाज को लेकर दोनों ओर के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एक से दूसरी ओर आवागमन करते हंै। हर आधे घंटे बाद फाटक 15 मिनट के बंद हो जाता है।

एेसे में यहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। परेशानी के साथ समय की बर्बादी पर कार्य भी प्रभावित होते हैं। विशेषकर क्षेत्र में घटित हादसे पर घायलों को जोधपुर रैफर करने के दौरान बंद रेल फाटक पर मरीजों की जान पर बन आती है।

इस पर लंबे समय से परेशान क्षेत्रवासी रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। निसं.

आपातकाल में दिक्कत

समदड़ी-जोधपुर सड़क पर लगा रेल फाटक अधिकांश बंद रहता है। एेसे में रोजाना हजारों लोग परेशानी उठाते हैं। आपातकाल में बंद फाटक पर लोगों की जान पर बन आती है। रेलवे जनहित में इस पर ओवरब्रिज बनाएं।

- पारसमल प्रजापत, व्यापारी समदड़ी

जल्द बने आरओबी

मौखड़ी रेल फाटक पर ओवरब्रिज अभाव में हर दिन हजारों जने परेशानी उठाते हैं। परेशानियों के साथ समय की अधिक बर्बादी होती है। रेलवे गंभीरता से सोच शीघ्र ओवरब्रिज बनाएं।

- बुदाराम चौधरी, पूर्व सरपंच

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग