8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

-रेलवे यूनियन की बाड़मेर शाखा के बैनर तले विरोध बालोतरा, बायतु व बाड़मेर स्टेशन पर कार्मिकों ने रोष जताया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Jul 2021, 9:04 PM IST

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

बाड़मेर. नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइन यूनियन की बाड़मेर शाखा की ओर से कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बालोतरा, बायतु व बाड़मेर स्टेशन पर कार्मिकों ने रोष जताया।
शाखा सचिव गजेंद्र सिंह सियाग ने बताया कि लंबे समय से भारत सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। रेलवे में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं करते निजी व निगमीकरण को बढावा दिया जा रहा है। कर्मचारियों को मिलने वाले कई प्रकार के भत्तों पर रोक लगा दी गई है। यूनियन की मांग के बावजूद नाइट अलाउंस की सीलिंग लिमिट को नही बढ़ाया जा रहा है। कोरोना महामारी के नाम पर 3 किश्तों का एरियर सरकार द्वारा निगल लिया गया। सिंह ने कहा कि इस सब के बावजूद भी जब सरकार का मन नही भरा तो ट्रेड यूनियन को कुचलने के लिए यूनियन की जासूसी शुरू कर दी।
हाल ही में पेगासस सॉफ्टवेयर द्वारा की जा रही जासूसी की सूची में एआइआरएफ महासचिव शिवगोपाल मिश्रा का भी नाम है। इस फोन टेपिंग और जासूसी के माध्यम से ट्रेड यूनियन को कुचलने की जो नाकाम कोशिश गई है उसकी ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन कड़ी निंदा करता है। विरोध स्वरूप पूरे देश में यूनियन की ओर से धिक्कार दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया गया।
बाड़मेर स्टेशन पर प्रदर्शन में शाखा उपाध्यक्ष दुर्जन सिंह भाटी, मूलाराम चौधरी, जयराम विश्नोई, सहायक सचिव जोगाराम, भानाराम, शाखा कोषाध्यक्ष चेतन कुमार, यूथ विंग सचिव पन्नालाल बलियारा, हेमाराम व तगाराम सियाग आदि मौजूद रहे।