8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में मूसलाधार, गांवों में बरसे मेघ

-बरसात से गर्मी से मिली राहत-बाड़मेर में बरसात की चेतावनी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Aug 2020, 9:49 PM IST

बाड़मेर में मूसलाधार, गांवों में बरसे मेघ

बाड़मेर में मूसलाधार, गांवों में बरसे मेघ

बाड़मेर. बाड़मेर शहर में शाम को मूसलाधार बरसात से सड़कों पर पानी बह निकला। इससे गर्मी से काफी राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बरसात की आशंका जताई है। वहीं जिले के गांवों में कई स्थानों पर देर शाम को शुरू हुआ बरसात का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
इससे पहले शहर में पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रही। कई बार घटाएं आई, लेकिन बरसी नहीं। देर शाम को अचानक कई क्षेत्रों में बरसात हुई।
धोरीमन्ना में भारी बरसात
जिले के धोरीमन्ना में रविवार को भारी बरसात हुई। इससे गांव की सड़कों पर पानी नदी की तरह बहा। इसके कारण बाजार में दुकानों में भी पानी घुस गया। व्यापारियों को भारी परेशानी हुई।
शाम को कई जगह बरसात
जिले के कई क्षेत्रों में देर शाम को बरसात का सिलसिला शुरू हुआ जो रात तक जारी रहा। गुड़ामालानी व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई।