7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान से बरसी फुहारें, सावन की झड़ी का इंतजार… ये बाड़मेर, जहां गर्मी रहती है बेकरार

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
rain

rain in barmer rajasthan - weather report

बाड़मेर.
थार में सुबह से शुरू हुआ सावन की फुहारों का सिलसिला शाम तक चला। सुबह आसमान में छाए घने बादलों से बरसात की उम्मीद जगी थी। बरसात तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर बूंदाबांदी और फुहारें गिरती रही।

बाड़मेर में सावन माह लगने के बाद पहली बार बूंदाबांदी हुई है। पिछले दस दिन तो पूरे सूखे ही निकल गए। जिलेभर में कहीं पर भी बरसात नहीं हुई। सावन के दोनों सोमवार को लगा था कि बरसात होगी लेकिन थार से जैसे मेघ रूठे नजर आए।

जून में हुई थी बरसात
जिले में जून के आखिरी में तीन दिन तक अच्छी बरसात हुई थी। इसके बाद तो जैसे मानसून यहां से गायब ही हो गया। जुलाई में तो कहीं-कहीं मामूली बरसात हुई। मानसूनी बादल बरसे हो ऐसा नहीं लगा। इसके बाद लोगों को सावन माह से उम्मीद थी कि बादल बरसेंगे, लेकिन अब तक सावन की झंडी का इंतजार है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात का पूर्वानुमान जताया गया है।

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी
कल्याणपुर पत्रिका . कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की 108 एम्बुलेंस में बुधवार दोपहर किलकारी गूूंजी। 108 एम्बुलेंस के पायलट जगपाल ने बताया कि शुभदण्ड निवासी पेपली पत्नी पप्पाराम को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। गांव से निकलते ही उसे प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस में ईएमटी गणपतसिंह राजपुरोहित ने प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धवा में भर्ती करवाया।

फोटो-बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
कल्याणपुर. राउमावि गोदावास कलां में बुधवार को नवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। सरपंच रामेश्वरी बिश्नोई ने इस अवसर पर कहा कि नि:शुल्क साइकिलें देने से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। दूर दराज की ढाणियों से आने वाली बालिकाओं को अच्छी सुविधा मिलेगी। बाबूराम बेनीवाल, प्रधानाचार्य अर्जुनराम, एसडीएमसी अध्यक्ष खेमाराम ने बालिकाओं से मेहनत कर आगे बढऩे की बात कही। भागीरथराम, भुराराम, कस्तुराराम, अन्नाराम मौजूद थे।
....

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग