8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनी बस बेकाबू होकर पलटी, 1 की मौत, 14 यात्री घायल

-बाड़मेर के बिशाला के पास हादसा, बस में भरी हुई थी करीब 25 सवारियां-चालक के फोन पर बात करने के दौरान हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 24 Jul 2023, 12:43 PM IST

मिनी बस बेकाबू होकर पलटी, 1 की मौत, 14 यात्री घायल

मिनी बस बेकाबू होकर पलटी, 1 की मौत, 14 यात्री घायल

बाड़मेर. बाड़मेर से रवाना होकर बिशाला से सवारियां लेने के बाद बस रेत में धंस जाने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार किया गया। हादसे में तीन-चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। हादसे के दौरान चालक के मोबाइल पर बात करने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार बाड़मेर से मिनी बस सुबह सवारियां लेकर यहां से रवाना हुई। इसके बाद बिशाला होकर तिरसिंगड़ी पहुंची इस दौरान सडक़ के पास जमा रेत में धंस गई और बेकाबू होकर पलट गई। बस खचाखच भरी हुई थी। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग निजी वाहनों से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई।
यात्री बोले...मोबाइल पर बात कर रहा था चालक
बस में सवार यात्रियों का कहना है कि जब हादसा हुआ तब चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान बस सडक़ के नीचे उतर गई और नियंत्रण खोने के कारण पलट गई।