8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशु को बचाने के प्रयास में कैंपर पलटी, 5 सवार गंभीर घायल

-चौहटन के पास हादसा, 2 को आई गंभीर चोटें, सभी बाड़मेर रेफर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 17 Aug 2023, 9:57 PM IST

पशु को बचाने के प्रयास में कैंपर पलटी, 5 सवार गंभीर घायल

पशु को बचाने के प्रयास में कैंपर पलटी, 5 सवार गंभीर घायल

बाड़मेर के चौहटन सरूपे का तला सडक़ मार्ग पर गुरुवार शाम कैम्पर पलटने से पांच सवार गंभीर घायल हो गए। सडक़ पर अचानक पशु आने के कारण हुआ। चालक ने पशु को बचाने का प्रयास किया, इस बीच वाहन पलट गया। बुलेरो के पलटने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा सभी घायलों को तत्काल चौहटन अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का इलाज शुरू करवाया, हादसे में घायल हुए लोगों में से दो जनों के हाथ पैर फ्रेक्चर हुए है वहीं तीन अन्य को भी गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि चौहटन अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद पांच जनों को बाड़मेर रेफर किया गया है।
दो सवार को गंभीर चोटें आई
पुलिस के अनुसार ताराराम पुत्र सूराराम मेगवाल निवासी गुमाने का तला के हाथ व पैर फ्रेक्चर हुए हैं वहीं मंगलसिंह पुत्र जानसिंह निवासी गुमाने का तला के हाथ में फ्रेक्चर है। हादसे में कैंपर सवार अणदाराम पुत्र कालूराम मेगवाल, बाबूराम पुत्र मोटूराम मेगवाल व भेराराम पुत्र सूराराम मेगवाल गंभीर चोटें लगी है। जिन्हें बाड़मेर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी गुमाने का तला गांव से रवाना होकर बाड़मेर जाने के लिए बोलेरो में सवार होकर चौहटन की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान चौहटन से कुछ दूरी पहले कांपराऊ सरहद में पहुंचने पर गाय को बचाने के प्रयास में कैंपर पलट गई।