8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, अज्ञात चालक फरार

सरूपे का तला सड़क मार्ग पर हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 5 Sep 2023, 12:42 PM IST

दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, अज्ञात चालक फरार

दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, अज्ञात चालक फरार

चौहटन थाना क्षेत्र के सरूपे का तला सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक दोनों घायलों को सड़क पर ही तड़पता छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के कुछ देर बाद उस रास्ते से गुजर रहे एक दूसरे वाहन के चालक ने दोनों घायलों को अपने वाहन से चौहटन अस्पताल पहुंचाया। चौहटन पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू करवाया।
बाड़मेर रैफर किया
जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र शेरू तेली निवासी बूठ राठौड़ान व रजाक पुत्र हबीब निवासी मते का तला रात करीब ग्यारह बजे एक बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। चौहटन अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें गंभीर हालत में बाड़मेर रैफर किया गया है।