21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद से बाड़मेर आ रही निजी बस पलटी, 20 यात्री घायल

-टायर फटने से हादसे की जानकारी आई सामनेबाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद से बाड़मेर आ रही निजी बस पलटी, 20 यात्री घायल

अहमदाबाद से बाड़मेर आ रही निजी बस पलटी, 20 यात्री घायल

अहमदाबाद से रवाना होकर बाड़मेर आ रही बस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस पलटने से करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल आने अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी अनुसार निजी बस अहमदाबाद से बाड़मेर के गिड़ा जा रही थी। इस दौरान टायर फटने से बाड़मेर के सदर थाने के खेतसिंह की प्लाऊ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर पलट गई। हादसे के बाद सवारियां मदद मांगने को चिल्लाने लगी। इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस से सवारियों को निकालकर निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आए। यहां पर एसडीएम भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि करीब 20 यात्री घायल हुए है। कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
तीन यात्री गंभीर घायल
हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं कुछ अन्य यात्रियों के भी चोटें आई है। यात्रियों के मुताबिक हादसा बस का टायर फटने से हुआ। बस काफी रफ्तार में थी। टायर फटने के बाद बस लहराकर पलट गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग