8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉडल से नहीं मोह, प्राथमिक कक्षाओं की बाट रहे जोह

प्रदेश में विवेकानंद मॉडल स्कूल- 134
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 2 Mar 2023, 11:54 PM IST

photo_2021-11-08_18-57-36.jpg


दिलीप दवे
बाड़मेर. प्रदेश में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों से ऐसा लगता है मानो सरकार को कोई मोह ही नहीं है। क्योंकि सर्व सुविधायुक्त भवन बनने के बाद भी सरकार यहां पूर्व प्राथमिक व प्राथमिक कक्षाएं संचालित नहीं कर रही है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करने का एक विकल्प मिल नहीं रहा। िस्थति यह है कि डेढ़-डेढ़ करोड़ से बने प्री प्राइमरी के भवनों पर ताला लटका हुआ है और मॉडल स्कूल के आसपास के बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ने जा रहे हैं।
प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से सरकारी विद्यालयों में शिक्षण को लेकर 2014-15 में स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल शुरू किए गए। इनमें छठीं से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। प्रदेश में 134 मॉडल स्कूल हैं। इनमें राज्य सरकार ने पूर्व पाथमिक एवं प्राथमिक कक्षाएं शुरू करने के लिए प्री प्राइमरी भवन बनाए हैं। हर स्कूल में एक से डेढ़ करोड़ की लागत से भवन बना हुआ। यहां पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण को लेकर सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई। इसके बाद लगा कि सरकार जल्द ही आदेश जारी कर यहां शिक्षण कार्य शुरू करवाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले दो-तीन सत्र से भवन पर ताले लटके हुए हैं और बच्चे पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।गांवों में अंग्रेजी मीडियम का बेहतर विकल्प- जब मॉडल स्कूल शुरू हुए थे तब ये अंग्रेजी माध्यम का बेहतर विकल्प साबित हुए। जहां भी मॉडल स्कूल खुले वहां आसपास के गांव व कस्बों से बच्चों को अभिभावकों ने प्रवेश दिलाया। अभिभावक चाह रहे हैं कि अब यहां पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक स्तर पर भी कक्षाएं संचालित हों।

यह भी पढ़ें: मॉडल स्कूलों में मिलेगी यूनिफॉर्म, 28781 विद्यार्थियों के खातों में जमा होगी राशि

कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया- मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सरकार ने गाइड लाइन जारी की है। इसके अनुसार 3 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन पत्र 8 से 16 मार्च तक भरे जाएंगे। चयनित आवेदकों की सूची का निर्धारण 22 को होगा जबकि 27 को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। 31 मार्च को चयनित आवेदकों से प्रवेश फॉर्म भरवाए जाएंगे। एक से चार अप्रेल को छठीं से आठवीं कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: थोक के भाव डीपीसी पर इनकों नहीं मिले वाइस प्रिंसिपल

इस सत्र से मॉडल स्कूलों में भी शुरू हो प्राथमिक कक्षाएं
"प्रदेश की 134 स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक ही पढ़ाई हो रही है। पूर्व प्राथमिक व प्राथमिक कक्षाओं के लिए अलग से भवन तैयार है। अतः इन कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया की गाइडलाइन जारी की जाए तो छोटे बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिलेगा। "- बसंत कुमार जाणी, जिलाध्यक्ष, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा

प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ होगी- मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 3 मार्च से आरम्भ होगी। कक्षा छठीं से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रवेश प्रक्रिया होगी। प्री प्राइमरी व प्राइमरी की कक्षाएं आरम्भ करने के निर्देश नहीं मिले हैं।- जयप्रकाश व्यास, सहायक परियोजना समन्वयक एडीपीसी कार्यालय बाड़मेर