2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोलकर्मी दिखाते धौंस तो ज्यादा वसूली पर होते हैं विवाद, जानिए कैसे होती है ये लूट की खुली छूट

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
sdfa

टोलकर्मी दिखाते धौंस तो ज्यादा वसूली पर होते हैं विवाद, जानिए कैसे होती है ये लूट की खुली छूट

बाड़मेर.
जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थापित टोल प्लाजा पर कर्मचारी मनमर्जी से टोल टैक्स वसूल रहे हैं। जिम्मेदार एनएचएआई विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

एनएचएआई की ओर से निर्धारित टोल शुल्क से दोगुनी राशि वाहन चालकों से वसूली जा रही है। इसे लेकर वाहन चालकों ने कई बार विभाग को शिकायतें दर्ज करवा दी हैं। इसके बावजूद एनएचएआई के अधिकारी हर बार नजरअंदाज कर रहे हैं। यहां कई बार टोलकर्मी जबरन वसूली करने पर अड़ जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की ओर से टोल नाकों पर वाहनों से वसूली जाने वाली निर्धारित दरें तय हैं लेकिन उसकी पालना नहीं होने की शिकायतें बार-बार सामने आ रही हैं।

ज्यादा वसूली पर हो चुके हैं विवाद
केस -1. मेगा हाईवे भूंका भगतसिंह गांव स्थित टोल प्लाजा पर गत वर्ष अगस्त 2017 में थानेदार के रिश्तदारों से टोल मांगने के मामले में विवाद हो गया था। इसके बाद यहां तोडफ़ोड़ व मारपीट हुई थी।

केस -2. डोली टोल प्लाजा पर सितंबर 2017 में दस गाडियों में सवार होकर आए चालीस बदमाशों ने तोडफ़ोड़ की। यहां भी टोल की राशि निर्धारित से अधिक मांगने के बाद विवाद हो गया था।

अवैध वसूली का आरोप
जोधपुर रोड़ पर निम्बोणियों की ढाणी के पास स्थित टोल पर निर्धारित शुल्क अनुसार स्थानीय जिले के पॉसिंग वाहन का 145 रुपए का टोल कटना था। लेकिन टोलकर्मियों ने उस वाहन की 285 रुपए की पर्ची थमा दी। चालक का आरोप है कि हमेशा इस तरह अवैध वसूली हो रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यहां लगा रखा है पुलिस जाप्ता
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डोली टोल पर गत वर्ष मारपीट व तोडफ़ोड़ के बाद पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर रखा है। यहां 24 घंटे पुलिस जवान टोल की सुरक्षा कर रहे हैं।

गलत नहीं वसूलते
&टोल पर नियमानुसार शुल्क वसूला जा रहा है। इसकी रसीद भी काट रहे हैं। प्रत्येक टोल नाके पर शिकायत के लिए रजिस्टर भी रखा है। उसमें शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नवरत्न, सहायक अभियंता, एनएचएआई, बाड़मेर
..

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग