8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे में 5 दुकानें और 5 मोटरसाइकिल जलकर नष्ट, पुलिस ने सुबह तक चलाया सर्च ऑपरेशन

- पुलिस ने हादसे से पहले होटल में और लोगों के बैठे होने के आशंका के चलते तलाशी- ट्रेलर से टकरा कर होटल में घुसा था केमिकल से भरा टैंकर, चालक वाहन सहित फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 31 May 2023, 10:21 PM IST

हादसे में 5 दुकानें और 5 मोटरसाइकिल जलकर नष्ट, पुलिस ने सुबह तक किया सर्च ऑपरेशन

हादसे में 5 दुकानें और 5 मोटरसाइकिल जलकर नष्ट, पुलिस ने सुबह तक किया सर्च ऑपरेशन

सिणधरी के हनुमान चौराहे कृषि मंडी के बीच मंगलवार देर रात केमिकल से भरे टैंकर के होटल में घुसने से हुए भीषण हादसे में 5 दुकानें और 5 मोटरसाइकिल जलकर नष्ट हो गई। देर रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने अल सुबह 4 बजे तक घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने हादसे में काल कंवलित हुए चालक व होटल संचालक के शव बुधवार को परिजनों को सुपुर्द किए।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात हुए हादसे में सामने से टकराने वाला ट्रेलर चालक मौके से ही वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कांडला पोर्ट से मेथेनॉल केमिकल भरकर पंजाब की ओर जा रहा टैंकर किसी अन्य ट्रेलर से टकराते हुए असंतुलित होकर होटल में जा घुसा था, जहां पास में मेडिकल, निजी बस बुकिंग, चाय की होटल सहित एक अन्य होटल को चपेट में लेते हुए आग का गोला बन गया। इसमें भंवराराम (25) पुत्र घमंडाराम भांभू निवासी होडू जो अपनी होटल चला रहा था। वहीं टैंकर चालक निंबाराम (28) पुत्र नानगाराम मेघवाल निवासी भूका भगतसिंह सहित दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव बाहर निकाल मोर्चरी में रखवाए।
मलबे को हटाकर आवागमन कराया सुचारू
मेगा हाइवे पर दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्ककत करते हुए आग पर काबू पाया। देर रात हादसे के बाद पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट करते हुए बाइपास किया। वहीं 4 बजे के बाद कुछ घंटों के लिए मेगा हाइवे खोल दिया। बुधवार सुबह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर आवागमन पूरी तरह से सुचारू करवाया।
होटल की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर
पांच दुकानों की बनी बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो गई। एक तरफ से दोनों दुकानें पूरी तरह से टूट कर नीचे गिर गई। पुलिस ने होटल पर अन्य लोगों के बैठे होने की आशंका के चलते चारों तरफ से मलबा हटाकर पूरी तरह से छानबीन की।
स्थानीय लोगों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ
हादसे के बाद दमकल के मौके पर पहुंचने के बाद एक-एक दमकल से पानी की पूर्ति नहीं हो पाई तब स्थानीय पानी के टैंकर व ट्रैक्टर चालकों ने करीब 25 से 30 फेरे लगाकर आग बुझाने में सहयोग किया। इस दौरान लाखाराम माली, समाजसेवी टीकम लोल, जगदीश गोदारा, शंभूलाल माली, श्रवण माली, रुगाराम माली, कांस्टेबल उदाराम, रामाराम ने बिल्डिंग को तोड़ते हुए भंवराराम को बचाने के प्रयास किए लेकिन आग का विकराल रूप होने से उसे बचाया नहीं जा सका।