8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer : 4 दिन, 17861 अभ्यर्थी, 1.16 लाख किमी दौड़ी रोडवेज

-वनपाल भर्ती में 4 दिन बिना रुके चली बसें-डिपो से कुल 78 बसें की गई संचालित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 18 Nov 2022, 1:33 PM IST

4 दिन, 17861 अभ्यर्थी, 1.16 लाख किमी दौड़ी रोडवेज

4 दिन, 17861 अभ्यर्थी, 1.16 लाख किमी दौड़ी रोडवेज

बाड़मेर. वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा में बाड़मेर डिपो की बसें अभ्यर्थियों की आवाजाही को लेकर कुल 1 लाख 16 हजार 73 किमी दौड़ी। चार दिनों में कुल 17861 परीक्षार्थियों ने बाड़मेर से जोधपुर व उदयपुर आवाजाही की। इस दौरान कुल 78 बसों का डिपो से संचालन हुआ। इस दौरान अन्य डिपो की भी कुछ बसों से बाड़मेर से परीक्षा सेंटर तक ले जाया गया।
रोडवेज की बसें परीक्षा को लेकर बाड़मेर डिपो से चार दिन 11 से 14 नवम्बर तक जोधपुर और उदयपुर के बीच ही दौड़ती रही। इस दौरान परीक्षा स्पेशल बसें भरकर चली। पहले दिन सर्वाधिक बसों का संचालन रोटेशन में किया गया, इस दौरान कुल 83 बसें चलाई गई। बाड़मेर-जोधपुर के बीच चली बसों ने दिन में दो-दो आवाजाही की।
चार दिन परीक्षा के नाम रही रोडवेज
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही के चलते सामान्य यात्रियों को जगह कम मिली। उदयपुर के लिए बाड़मेर से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने गए। वहीं जोधपुर में रोडवेज के अलावा अन्य साधनों से भी पहुंचे।
डीजल के लिए कतारों में रही रोडवेज
बसों को यहां आने पर तुरंत अन्यत्र रवाना किया जा रहा था। इसलिए बस वापसी के बाद सीधे ही निजी पम्प पहुंची और डीजल भरवा कर रवानगी हुई। यह सिलसिला लगातार बना रहा। तीन दिनों तक बसों का डिपो में ठहराव भी नहीं हुआ। बसें 24 घंटे दौड़ती रही।
चार दिनों में कुल 29500 ने किया सफर
परीक्षा के चार दिनों के दौरान कुल 17861 अभ्यर्थियों की आवाजाही रही। इस दौरान 11 हजार 819 यात्रियों ने यात्रा की। इस दौरान चालक व परिचालक की कमी को पूरा करने के लिए रोडवेज का स्टाफ भी बसों में चला।
डिपो से लगातार संचालन
परीक्षा के दौरान डिपो की निशुल्क श्रेणी की कुल 66 बसों का चार दिनों में लगातार संचालन किया गय। इस बीच अन्य डिपो की बाड़मेर आई कुछ बसों से भी अभ्यर्थियों को उदयपुर और जोधपुर भेजा गया।
उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर आगार
परीक्षा : आंकड़ों पर एक नजर
04 दिन बसों का संचालन
66 बसें बाड़मेर से चलाई
116073 किमी दौड़ी बसें
17681 अभ्यर्थियों की आवाजाही