7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई गांवों के लोग इंद्र-अराधना को जुटे, विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर पूर्णाहुति दी, फिर अचानक बदल गया मौसम और..

https://patrika.com/barmer-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Vijay ram

•

Updated: 18 Aug 2018, 9:16 PM IST

news

Rajasthan Weather After Late Night Rain In barmer

बाटाडू.
श्रावण माह गुजरने को है, लेकिन बाड़मेर में बारिश की राह तकते ही किसान दिख रहे थे। जहां मध्यप्रदेश में इन दिनों बूंदें चौबीसों घंटे बरसीं, वहीं सीमावर्ती इलाके में धूप ही लोगों के दम कर रही थी। गुरुवार सुबह एक शुभ मुहूर्त देख बाटाड़ू के रेवाली गांव स्थित हनुमानजी मन्दिर में रूठे इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ आयोजित किया गया। इसके बाद रात में बढिया बारिश शहर में हुई.

इस यज्ञ में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर ग्रामीणों ने पूर्णाहुति दी। आहुति डालने वालों में समाजसेवी गजाराम धुधवाल, मगाराम, ठाकराराम, लाखाराम, बगसीराम, जितेन्द्र, देवराज सारण, लाखाराम, बेनीवाल, पेमारामए, एवं बजरंग शर्मा आदि शामिल थे। कई गांवों के लोग इंद्र-अराधना को यहां मौजूद रहे।
....

छाया रहा स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास
बायतु. बायतू क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेमा बाबा स्टेडियम (हाई स्कूल) में उपखंड अधिकारी सुभाष यादव, प्रधान गैरो देवी, विकास अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार ममता लहुआ, बायतू थानाधिकारी अरुण
कुमार,भाजपा नेता बालाराम चौधरी आदि की अगुवाई में ध्वजारोहण किया गया।

सरस्वती विद्या मंदिर बायतू, शिव शक्ति उच्च माध्यमिक विद्यालय, राउमावि निम्बोनियों की ढाणी व माडपुरा बरवाला , कवास स्थित ग्रामीण लोक उच्च माध्यमिक विद्यालय व सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी हर्षोल्लास
छाया रहा।

आज ५ घंटे बिजली बंद
सिणधरी. 132 केवी जीएसएस से जुड़े सभी पाँच फीडरों में होने वाली बिजली आपूर्ति शु़क्रवार सुबह ८ बजे से दोपहर १ बजे तक बंद रहेगी। अधिकारियों ने इसकी वजह बिजली लाइनों के रखरखाव का कार्य बताया है। जिन इलाकों में बिजली नहीं आएगी, उनमें सिणधरी धनवा, चाडो की ढाणी, भाटाला-सिराणा शामिल हैं।
.....

स्वतंत्रता दिवस मनाया
गुडामालानी. उपखंड मुख्यालय पर राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय समेत कई सरकारी व निजी संस्थाओं में ७२वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मनमोहन व्यास ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। लव कुश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रामलाल ढाका, महावीर शिक्षण संस्थान मावि में शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार इंदोलिया, मां भगवती आदर्श विद्या मंदिर में प्रकाश माली, आदर्श विद्या मंदिर में भरत देवासी ने ध्वजारोहण किया।
....