8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में रक्षा योजना बड़ी पहल

फाउंडेशन की निदेशक रूमा देवी ने बताया कि बेटी बचाओ अभियान में अब तक 100 गांव की 100 बेटियों को ब्रांड एंबेसडर बना चुके हैं। योजना बेटियों के जीवन के पहले वर्ष में ही उनको सम्मान देने, आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने तथा समाज में दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा पुंज बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 16 Jan 2024, 9:15 PM IST

अब तक 100 बेटियां बन चुकी है ब्रांड एंबेसडर

अब तक 100 बेटियां बन चुकी है ब्रांड एंबेसडर

बेटी बचाने व उनके आर्थिक भविष्य को संवारने के लिए रूमा देवी फाउंडेशन व ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की रक्षा योजना का तीसरा चरण मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रूमा देवीक क्रॉफ्ट सेंटर पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में लिंगानुपात में जो अंतर चल रहा है वह रक्षा योजना जैसे कार्यक्रमों के कारण धीरे-धीरे प्राकृतिक रूप में समानता पर आ जाएगा। उन्होंने रूमा देवी की ओर से 30 गांव की 30 बेटियों को बेटी बचाओ की ब्रांड एंबेसडर बनाने पर सराहना की। मुख्य अतिथि अमरीका से शिरकत करने आए अतुल कुमार पटेल ने कहा कि बेटियों के लिए किया जा रहा यह पुनीत कार्य लोगों को प्रेरणा देगा। बेटियों के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह बहुत शानदार पहल है।

जरूरतमंद परिवार की बेटी को दे सुकन्या योजना में उपहार

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही फाउंडेशन की निदेशक रूमा देवी ने बताया कि बेटी बचाओ अभियान में अब तक 100 गांव की 100 बेटियों को ब्रांड एंबेसडर बना चुके हैं। योजना बेटियों के जीवन के पहले वर्ष में ही उनको सम्मान देने, आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने तथा समाज में दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा पुंज बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई। जिसमें विपरीत परिस्थितियों में बेटियों का भरण पोषण कर रहे परिवारों की अबोध बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का खाता पोस्ट ऑफिस में खुलवा कर बीस हजार की एफडी 18 साल के लिए करवाई जा रही है तथा एक प्रशस्ति पत्र व पौधा भेंटकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि जन्मदिन और अन्य वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसर पर समाज की किसी जरूरतमंद बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर उन्हें उपहार में दे सकते हैं। इससे समाज में लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान राजसमंद से कंचन राठौङ, दिल्ली से स्वाति शाही, कौशलों की ढाणी सरपंच लीला चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सीता चौधरी गुङामालानी, पोस्ट ऑफिस अधीक्षक अखाराम बोस तथा योजना में लाभान्वित बेटी बचाओ की ब्रांड एंबेसडर बेटियों की माताओं ने विचार व्यक्त किए। इस वर्ष चयनित बेटियों के लिए बीस-बीस हजार व गत वर्ष चयनित ब्रांड एंबेसडर बेटियों के लिए हजार हजार रुपए की एफडी व सम्मान पत्र भेंट किए गए। संचालन जसवंत सिंह डूडी और ममतेश शर्मा ने किया।

ये है ब्रांड एंबेसडर बेटियां

सांइयों का तला़ से लीला, कौशलू सरोज, बिशाला जानवी गजा, नेहरों की नाडी लक्षिता, रामसर का कुंआ धापू , गरल सीमा, गुड़ामालानी सरोज, सनावड़ा मूमल, छीतर का पार कृष्णा, नेहरों की ढाणी रजनी, धनाऊ रेखा, रामसर का कुंआ सुशीला, लीलसर लक्ष्मी, रावतसर चूकी, तारातरा मठ साक्षी, पनाणीयों का तला दिव्यांशी, ओगाला डिम्पल, देवनगर सुगनो, बूठ वंदना, बाछड़ाऊ किंजल, लुखों की ढाणी भूमिका, नाकोड़ा भगवती, सेवनियाला रंजना, राणेरी पूजा, रमणिया से निव्यांशी को सम्मान पत्र, 20 हजार की एफडी राशि, पौधा भेंट कर बेटी बचाओ की प्रेरणा पुंज बनाया गया।