परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक था। इसके अलावा 10 मिनट अतिरिक्त मिले। यह समय इसलिए मिला कि परीक्षा में पहली बार पांचवां विकल्प लागू किया गया था, अतिरिक्त दस मिनट में अभ्यर्थियों को केवल ओएमआर शीट पर गोले ही काले करने थे। जो सवाल नहीं आ रहा था, उसमें पांचवां विकल्प का गोला भरना अनिवार्य था। इसके कारण ओएमआर शीट के सभी गोले भरने जरूरी थे। सभी 150 प्रश्नों के गोले काले करने जरूरी किए गए। किसी अभ्यर्थी ने कोई गोला खाली छोड़ा और पांवचां विकल्प नहीं भरा है, उसे गलत उत्तर माना जाएगा और प्रश्न का एक तिहाई अंक कटेगा।