8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

परिहार अध्यक्ष, गीता महासचिव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Mar 2021, 10:27 PM IST

पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन


पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन चुनाव अधिकारी नरसिंह प्रसाद जांगिड़ सहायक उप निदेशक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाड़मेर के देखरेख में संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद बिश्नोई, महासचिव श्रीमती गीता कुमारी माली, कोषाध्यक्ष जे आर मकवाना, संगठन सचिव सुरेश कुमार सेन तथा संरक्षक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जीवराज वर्मा, जेठ नाथ गोस्वामी, श्रीमती अमृत कौर चौधरी, एवं सलाहकार मंडल में छगनलाल व्यास रजनीकांत दवे दत्ताराम खारवाल डॉक्टर रामेश्वरी चौधरी तिलोकाराम गर्ग शारीरिक शिक्षक जैसा राम धायल भाखर राम विश्नोई हनुमान सिंह भाटी नैन सिंह भेरूलाल नामा मालाराम सारण हनुमान राम बिश्नोई केसाराम बिजाराम गूगरवाल, हेमाराम पूनिया सहित मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक नरसिंह प्रसाद जांगिड़ ने पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि फोरम के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने से तथा शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए जो समारोह आयोजित किए जाते हैं सराहनीय कदम है।
गणेश विद्या मंदिर बाड़मेर के परिसर में आयोजित कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर सभी पदाधिकारियों का सहायक निदेशक जांगिड़ ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष परिहार ने कहा कि फोरम के द्वारा सत्र पर्यंत नियमित शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएंगे।