शासन उप सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ( ग्रुप-2 ) विभाग राजस्थान जयपुर ने 23 मार्च 2020 को कोरोना सैम्पलिंग व अन्य कार्य कर रहे प्रत्येक नर्सिगकर्मी, एएनएम, एलएचवी, टैक्नीशियन, वाहन चालक, वार्ड बॉय एव सफाईकर्मी को 2500 एक बारीय प्रोत्साहन राशि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की। एेसे में जिला अस्पताल के कई कार्मिकों को उक्त राशि मिलनी थी, लेकिन अब तक यह राशि नहीं मिली है।