8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा ने शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन

पैराटीचर्स ,शिक्षाकर्मियों एक दिवसीय धरना कल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Jun 2021, 12:22 AM IST

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा ने शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा ने शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन

बाड़मेर. राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा के प्रतिनिधि मण्डल ने रेस्टा प्रदेश सभाध्यक्ष टोडाराम गोलिया के नेतृत्व में शिक्षामंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को उनके बीकानेर दौरे के दौरान मिलकर ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा के बाड़मेर जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार जाणी ने बताया कि रेस्टा प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी के निर्देशानुसार प्रतिनिधि मण्डल ने वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानांतरण करने, महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरों की बकाया किश्तें जारी करने, वरिष्ठ अध्यापकों के अंतर मण्डल स्थानांतरण पर वरिष्ठता विलोपन नियम को परिवर्तन करने, प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषय के व्याख्याता पद सृजित करने, अधिक नामांकन वाले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में कला संकाय के साथ विज्ञान संकाय खोलने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।

पैराटीचर्स ,शिक्षाकर्मियों एक दिवसीय धरना कल

बाड़मेर. अखिल राजस्थान पैराटीचर्स शिक्षाकर्मी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार के धरना दिया जाएगा।

बाड़मेर के जिलाध्यक्ष धन्नाराम सेन ने बताया कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि उनकी सरकार बनती है तो पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मियों को नियमित किया जाएगा, लेकिन ढाई वर्ष बीतने के बावजूद भी सिर्फ कमेटी गठित कर इतिश्री की जा रही है। सरकार की बनाई कमेटी अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रही है और सरकार इन कार्मिको के लिए कोई ठोस निर्णय भी नहीं ले रही है।

सरकार के बजट में सिर्फ 10-15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाया जाता है इसलिए पूरे राजस्थान पैराटीचर्स शिक्षाकर्मियों में रोष है। सेने बताया कि अब इन कार्मिको ने निर्णय लिया है कि पूरे राजस्थान में सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।