6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arts Result…कला वर्ग में बेटियों ने बाजी मारी, बाड़मेर प्रदेश में 7वें स्थान पर

बेटों से का बेटियों परिणाम श्रेष्ठ

2 min read
Google source verification
Arts Result...कला वर्ग में बेटियों ने बाजी मारी, बाड़मेर प्रदेश में 7वें स्थान पर

Arts Result...कला वर्ग में बेटियों ने बाजी मारी, बाड़मेर प्रदेश में 7वें स्थान पर

बाड़मेर. माशिबो की ओर से रविवार को जारी सीनियर सैकंडरी कला वर्ग के परिणाम में बाड़मेर जिला प्रदेश में 7वें स्थान पर रहा। वहीं बाड़मेर की बेटियों ने बाजी मारी है। बेटों से ज्यादा बेटियों का परिणाम श्रेष्ठ रहा है।
जिले में कुल 28867 परीक्षार्थियों ने 2022 में सीनियर सैकंडरी कला वर्ग की परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से 28001 सफल रहे। इसमें 15462 प्रथम, 10888 द्वितीय व 1651 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। जिले में छात्रों का परिणाम प्रतिशत 96.70 व छात्राओं का 97.36 तथा कुल परिणाम 97 प्रतिशत रहा।
परीक्षा के लिए पंजीकृत
लड़के :16209
लड़कियां :13305
कुल :29514
----
परीक्षा में बैठे
लड़के :15726
लड़कियां :13141
कुल :28867
---
लड़कों का परिणाम
प्रथम :8174
द्वितीय :6018
तृतीय :1015
कुल :15207
प्रतिशत :96.70
---
लड़कियों का परिणाम
प्रथम :7288
द्वितीय :4870
तृतीय :636
कुल :12794
प्रतिशत :97.36
---
संपूर्ण परिणाम
प्रथम :15462
द्वितीय :10888
तृतीय :1651
कुल :28001
प्रतिशत : 97.00

-----------------------
सरकारी स्कूल में पढ़कर 97.40 प्रतिशत किए हासिल
जिले के धनाऊ क्षेत्र की राजकीय उमावि बिसारणियां के छात्र मोहन नेहरा ने माशिबो की सीनियर सैकंडरी कलावर्ग परीक्षा में 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित किए है। सरकारी स्कूल में अध्ययन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। गांव में रहते हुए नियमित अध्ययन से सफल हुए है। पिछले कुछ समय से यहां रामनगर में रहते हुए केंद्रीय विवि की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को परिणाम आते ही मोहन के यहां निवास पर बड़ी संख्या में मित्र और परिचित एकत्रित हो गए और मिठाई खिलाकर और मालाएं पहनाकर खुशियां मनाई।
नियमित 7-8 घंटे तक पढ़ाई
छात्र मोहन ने नियमित 7-8 घंटे तक पढाई की। एयरफोर्स में कार्यरत उनके भाई जूंझाराम उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे और उनके मार्गदर्शन बने हुए है। परिवार में मोहन के अलावा चार भाई और तीन बहनों के साथ माता-पिता उनकी सफलता पर गर्व कर रहे हैं। छात्र का लक्ष्य सिविल सर्विस में जाना है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग