8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस में शिकायत पेटिका सही व फोन नम्बर पठनीय नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

मुख्यालय को बार-बार ऐसी शिकायतें मिल रही थी बस में अंकित अधिकारियों व अन्य सहायता व सुविधा नम्बर पूरे नहीं होते है, किसी में आगे के नम्बर नहीं होते है, कहीं पीछे के दो-तीन अंक गायब मिलते है। इसके चलते मुख्यालय ने बसों में यात्री सुविधा के नम्बर अच्छी तरह से अंकित करने के निर्देश जारी किए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 15 Feb 2024, 2:16 PM IST

बसों में यात्री सुविधा के नम्बर अच्छी तरह से अंकित करने के निर्देश

बसों में यात्री सुविधा के नम्बर अच्छी तरह से अंकित करने के निर्देश

यात्रियों की सुविधाओं के लिए रोडवेज बसों में फोन नम्बर अब स्पष्ट रूप से अंकित मिलेंगे। मुख्यालय ने सभी मुख्य प्रबंधक व प्रबंधक संचालन को इस संबंध में आदेश जारी किए है। उल्लेखनीय है कि मुख्यालय को बार-बार ऐसी शिकायतें मिल रही थी बस में अंकित अधिकारियों व अन्य सहायता व सुविधा नम्बर पूरे नहीं होते है, किसी में आगे के नम्बर नहीं होते है, कहीं पीछे के दो-तीन अंक गायब मिलते है। इसके चलते मुख्यालय ने बसों में यात्री सुविधा के नम्बर अच्छी तरह से अंकित करने के निर्देश जारी किए है।

यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता
रोडवेज मुख्यालय ने आदेश में निगम और अनुबंधित समस्त वाहनों में यात्री निर्देश और दूरभाष नम्बर कटे-फटे प्रदर्शित होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों को मदद की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में यात्री रोडवेज प्रबंधन को सूचना नहीं दे पाते है। इसलिए नम्बर पठनीय स्थिति में होने आवश्यक है।
शिकायत पेटिका भी सही स्थिति में हो
कार्यकारी निदेशक यांत्रिकी ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि फोन नम्बर स्पष्ट होने के साथ शिकायत पेटिका भी बस में सही स्थिति में लगी होनी चाहिए। यह यात्री को नजर आनी चाहिए। अधिकांश बसों में शिकायत पेटिका कहीं दिखती नहीं है। ऐसी स्थिति में रोडवेज प्रबंधन यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक से वंचित होता है। इसलिए शिकायत पेटिका भी सही स्थिति में होना चाहिए। आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के साथ लापरवाही बरतने पर सबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।