इधर, कार में सवार रामाराम पुत्र रेखाराम जाट निवासी खिपसर गिड़ा, भैराराम पुत्र लुंभाराम निवासी केसुंबला गिड़ा, जोगाराम पुत्र अर्जुनराम जाट निवासी राजबेरा उंडु, दुर्गाराम पुत्र भैराराम जाट निवासी झाक गिड़ा, अशोककुमार पुत्र हीराराम जानियाना पचपदरा, मनोहर पुत्र चिमाराम जाट निवासी चोमेसरा बायतु, दौलतराम पुत्र लादूराम जाट निवासी टिडियासर रतनगढ़ जिला चुरू, प्रशांतकुमार पुत्र कमलेशकुमार जाट निवासी नई दिल्ली गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों का धोरीमन्ना उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बाड़मेर रेफर किया गंभीर घायल अशोक, रामाराम, मनोहर लाल को जोधपुर रैफर किया गया। जबकि दुर्गाराम, जोगाराम, भैराराम व दौलतराम को बाड़मेर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया।उपखंड अधिकारी लाखाराम बाना व गुड़ामालानी डिप्टी देवीसराय मीणा ने धोरीमन्ना उपजिला अस्पताल पहुंच कर घायलों के हालात जाने। जिला मुख्यालय पर घटना की जानकारी मिलते ही पीएमओ बीएल मंसुरिया व चिकित्सा टीम पहुंची और घायलों का उपचार किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, विधायक मेवाराम जैन, शहर कोतवाली पुलिस भी राजकीय चिकित्सालय पहुंची।