रीको थानाधिकारी चंद्रसिंह ने बताया कि बाड़मेर शहर से सिणधरी की तरफ बाइक पर तीन सवार जा रहे थे, कुड़ला के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में तीनों का ही दम टूट गया। हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को वाहनों से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में वगताराम (30) पुत्र पांचाराम मेघवाल, मोटाराम (31) पुत्र नवलाराम गोदारा व अनाराम (30) पुत्र भजनाराम मेघवाल निवासी मातासर भूरटिया की मौत हो गई।