8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

- आगे चल रही दूसरी बाइक को भी चपेट में लिया- बरियाड़ा सरहद हाइवे की घटना, तीन घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 10 Jun 2023, 1:11 PM IST

पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

शिव क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर बरियाड़ा सरहद में पिकअप वाहन ने हाइवे पर चल रही एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसके आगे चल रही दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई। दुर्घटना में दो की मौत व तीन घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार मोहननाथ पुत्र दुर्गनाथ कालबेलिया (जोगी) निवासी कीता (जैसलमेर) ने बताया कि उसका भतीजा मूलनाथ पुत्र टीकमनाथ (27 वर्ष) रिश्तेदार की शादी में बाड़मेर जिले के शिव के राजडाल गांव गया हुआ था, जहां से रात को करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से रवाना होकर अपने घर की ओर आ रहा था, उसके साथ उसकी पुत्री नीम्बू (10 वर्ष) व पुत्र ठाकरनाथ (8 वर्ष) थे। साथ ही दूसरी मोटरसाइकिल पर टीकमनाथ पुत्र दुर्गनाथ थे। उसके साथ रेखा पत्नी मूलनाथ थी। जैसे ही वे बरियाड़ा सरहद पहुंचे, तभी पीछे हाइवे पर बाड़मेर की तरफ से आ रहे पिकअप के चालक सवाईसिंह निवासी खुहड़ी (जैसलमेर) ने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हाइवे की साइड में चल रही मूलनाथ की मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मारी। आगे चल रही टीकमनाथ की मोटरसाइकिल भी चपेट में आ गई । इससे मूलनाथ व उसकी पुत्री नीम्बू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं ठाकरनाथ गम्भीर घायल हो गया। साथ ही टीकमनाथ व रेखा चोटिल हुई। रात के समय पास में होटल से दौड़ कर आए लोगों के साथ अन्य वाहन चालकों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को फतेहगढ़ राजकीय अस्पताल ले जाया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर रेफर किया। रिपोर्ट देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।