8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

बीजराड़ सरहद का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Jun 2023, 1:06 PM IST

गाय से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

गाय से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

चौहटन के बीजराड़ सरहद में गाय से टकराने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने के दौरान रास्ते उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसर केलनोर चौहटन सड़क मार्ग पर एक युवक बाइक पर सवार होकर चौहटन की तरफ आ रहा था कि बीजराड़ सरहद में एक गाय सड़क पर आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस के पायलट रावतसिंह व ईएमटी जगदीश तत्काल मौके पर पहुंचे और चौहटन अस्पताल लाने के दौरान युवक जितेन्द्र ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बीजराड़ पुलिस ने शव कब्जे में लिया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बाइक सवार की जितेंद्र (30) पुत्र लखाराम निवासी गूंगा के रूप में पहचान की गई। पुलिस ने शव चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को अगली कार्रवाई होगी।