8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकले युवक की मौत

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 19 Jul 2023, 12:53 PM IST

स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकले युवक की मौत

स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकले युवक की मौत

पाटोदी के पास सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई। वहीं दो जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया।
पुलिस के अनुसार स्कूटी पर सवार होकर एक युवक अपने साथी के साथ घूमने के लिए जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई वही साथी चोटिल हो गया। सामने मोटरसाइकिल पर आ रहे दो भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया।

भिड़ंत में दोनों ही गाड़ियां बिखर गई

पुलिस के अनुसार पाटोदी से 2 किलोमीटर दूर मंशापूर्ण बालाजी मंदिर के पास रात करीब 8:30 बजे एक स्कूटी व मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने भिड़ंत हुई। जोर की भिड़ंत में दोनों ही गाड़ियां बिखर गई। हादसे में चूरू निवासी दीपक स्वामी (30 ) पुत्र धर्मवीर की मौत हो गई। वही दीपक पुत्र अशोककुमार व पुखराज उसका भाई दिनेशकुमार पुत्र अंबालाल प्रजापत दोनों ही भाई गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से इन्हें बालोतरा चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जोधपुर रेफर किया गया।