8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक सहित 2 गंभीर घायल

तेज रफ्तार से आ रही कार खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई, जिससे कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 19 Dec 2023, 10:39 PM IST

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

पचपदरा के बालोतरा रोड पर कार व ट्रेलर के बीच देर रात भयंकर भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक रात डेढ़ बजे बालोतरा रोड पर होटल के पास कार चालक जोधपुर से बालोतरा की तरफ आ रहा था और ट्रक एक स्थान पर खड़ा था। इसी दरम्यान तेज रफ्तार से आ रही कार खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई, जिससे कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रैफर
हादसे में कार चालक अशोककुमार (24) व गणेश (29) घायल हो गए। हादसा होने के बाद राह चलते लोगों ने तुरंत निजी वाहन के माध्यम से घायलों को बालोतरा राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पचपदरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन रोड से साइड में करवा कर हाइवे खुलवाया गया।