8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर वक्त व्यस्त रहने वाले रास्ते पर अंधेरे का राज

- लम्बे समय से समस्या, नहीं हो रहा समाधान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 13 Feb 2023, 10:42 PM IST

br1402c16.jpg

बालोतरा. यह हर वक्त व्यस्त रहने वाला बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है। इस राह में अंधेरा रहता है।
भैरव सर्किल- नाकोड़ा तीर्थ फोरलेन मार्ग पर सार्वजनिक रोड लाइट व्यवस्था चरमराई हुई है। नागरिकों ने बताया कि मार्ग पर रोड लाइट व्यवस्था के लिए लगाए गए पोल पर बल्ब नहीं हैं। वहीं बल्ब खराब होने पर आधी अधूरी रोशनी से रोज जसोल, एक दर्जन गांवों व जैन तीर्थ नाकोड़ा के श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। नागरिकों का कहना है कि पिछले लंबे समय से परिषद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर जगह-जगह रोड लाइट बंद है। कई पोल ऐसे हैं, जिन पर बल्ब तक नहीं है। शेष पर लगे बल्ब खराब , फ्यूज व बंद हैं। मार्ग पर कई जगह लगाई गई हाई मास्ट लाइटें भी बंद है। इससे रात्रि आवागमन में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें: कैसे होगी सिलाई, एक लाख बच्चों को बस कपड़ा ही तो मिला

उल्लेखनीय है कि औद्योगिक कस्बे जसोल के रहवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दस से अधिक वर्ष पहले नगर परिषद ने सार्वजनिक रोड लाइट व्यवस्था की थी। नाकोड़ा भैरव सर्कल से जसोल के बाहरी भाग तक रोड लाइट व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। इसकी नगर परिषद देखरेख करता है। गौरतलब है कि बालोतरा बड़ा नगर व जसोल कस्बा होने के साथ यहां औद्योगिक कामकाज होने से रोजगार को लेकर आसपास के गांवों से लोग आवाजाही करते है। जसोल में माता रानी भटियाणी तीर्थ व जैन तीर्थ नाकोड़ा में दर्शन पूजन के लिए प्रदेशभर से श्रद्धालु आते हैं। इनकी अलसुबह से देर रात तक आवाजाही लगी रहती है। इसके अलावा फोरलेन मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक रिसोर्ट व मैरिज गार्डन हैं।

यह भी पढ़ें: कांगो में दी बाड़मेर के लाल ने शहादत, अब मिला यूएन मेडल

फोरलेन मार्ग पर लंबे समय से सार्वजनिक रोड लाइट व्यवस्था सही नहीं है। अधिकतर जगह रोड लाइट बंद है। बालोतरा बड़ा शहर है। कामकाज के बाद रात में घर लौटने के लिए परेशानी होती है। अंधेरे की वजह से हादसे होते हैं। नगर परिषद ध्यान नहीं दे। गौतमकुमार
फोरलेन मार्ग महत्वपूर्ण मार्ग है। इससे बालोतरा, जसोल सहित एक दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। कई मंदिर व तीर्थ हैं। यहां बड़ी संख्या में रिसोर्ट व मैरिज गार्डन भी हैं। इससे बंद रोड लाइट पर हजारों जने परेशान होते हैं। नगर परिषद शीघ्र व्यवस्था सुधारे। -प्रभु देवासी
रोडलाइट लगाने व देखरेख के लिए पूर्व में प्रदेश सरकार स्तर पर एक कंपनी से अनुबंध किया गया था। कंपनी काम बंद कर के चली गई। नगर परिषद की व्यवस्था अनुसार इसकी देखरेख करती है। इसमें और सुधार करने के प्रयास किए जाएंगे। -सुमित्रा जैन, सभापति।