सड़क का अभाव, सुविधा से वंचित गांव- डामर सड़क सुविधा के अभाव में गांव मजल, ठाकरखेड़ा, कोटडी, लालिया, देवनगर, खंरटिया, रातड़ी आदि गांव के ग्रामीणों को रेल सुविधा से से वंचित रहना पड़ता है। जिन ग्रामीणों के पास निजी साधन है, वे ही रेलवे स्टेशन अजीत पहुंच रेल सुविधा का लाभ उठा पाते हैं। सड़क अभाव में अजीत से इन गांवों के लिए बस संचालित नहीं होने से रेल सुविधा के बावजूद इन ग्रामीणों को इससे वंचित रहना पड़ता है। इस पर ग्रामीण बसों का महंगा किराया चुकाकर इनसे यात्रा करने को मजबूर है। गांव अजीत व मजल के बीच नाम मात्र 4 किलोमीटर दूरी में डामर सड़क निर्माण करवाकर ग्रामीणों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है। मार्ग निर्माण पर निजी बसों का संचालन शुरू होने पर अजीत व क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों को पाली जाने के लिए बस की सुविधा व मजल व क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को रेल सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन सरकार, प्रशासन ,सार्वजनिक निर्माण विभाग किसी एक के इसमें रूचि लेकर निर्माण नहीं करवाने से आमजन में रोष है।
अजीत व मजल के बीच नाम मात्र दूरी है। सड़क नहीं होने से बसों का संचालन नहीं होता है। इस पर हर कोई रेलवे स्टेशन अजीत पहुंचकर रेल सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं कर पाता है। सरकार, विभाग से कई बार सड़क निर्माण की मांग ,की लेकिन सुनवाई तक नहीं की जा रही है। अभयसिंह कुंपावत मजल