
48 हजार की लूट
- सदर थाना क्षेत्र धोरीमन्ना रोड पर वारदात
बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के धोरीमन्ना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात बदमाशों ने ट्रक चालक को रुकवाकर मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सदर थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार ट्रक चालक किस्तुरा राम पुत्र अर्जुन राम निवासी नाइयों का तला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अरविंद़, गणपत, विकास सहित पांच-सात जनों ने ट्रक को रुकवाया। इसके बाद मारपीट करते हुए ट्रक की चाबी व जेब से रुपए निकाल लिए।
ये भी पढ़े...
5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल
बाड़मेर. सिवाना थाना पुलिस ने शनिवार को 5 साल से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल मोहन सिंह सोढ़ा ने आरोपी सुजान सिंह पुत्र जगमाल सिंह निवासी खुहड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नकबजनी के मामले दर्ज हैं। इसी तरह अपहरण के मामले में फरार स्थायी वारंटी महेन्द्रसिंह पुत्र जोगराज सिंह निवासी खारिया को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन
बाड़मेर. कुम्हारों की ढाणी निवासी महिला ने गिड़ा थाने में दर्ज मारपीट व लज्जा भंग के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि खेत से घर लौट रही थी, इस दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। मामला दर्ज करवाए एक माह बीत गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रार्थीनी ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन आज
बाड़मेर. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को मंत्रालियक कर्मचारी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। संघ के बाबूलाल संकलेचा ने बताया कि सुबह 10 बजे महावीर पार्क में बैठक होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Published on:
24 Sept 2018 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
