सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प डिजाइनर रूमा देवी यूके में आयोजित होने वाले राजस्थान के पहनावे, बोली व खानपान संस्कृति के आयोजन में शामिल होने तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने चौथी बार संयुक्त राज्य अमरीका के लिए रवाना हुई। वे 24 से 28 जून तक यूके व 29 जून से 10 जुलाई तक अमरीका की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान होने वाले सम्मेलन में बतौर वक्ता भाग लेंगी।