उन्होंने कलक्टर से कहा कि विद्यालय में महज 5 शिक्षक कार्यरत हैं। साथ ही उनमें से कुछ शिक्षक अपने निजी विद्यालय के प्रचार-प्रसार और उसकी बेहतरी में लगे रहते हैं। ऐसे में सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने रिक्त पद भरने, निजी विद्यालय चलाने वाले शिक्षकों को हटाने व शाला प्रबंध समिति को सुचारू बनवाने की मांग रखी। इसके अभाव में उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जैसार ग्राम के मंगलाराम सियाग, दीपक जाखड़, रेखाराम सियाग, लक्ष्मण कड़वासरा, हरलाल कड़वासरा, तिलोक हुड्डा, कंवराराम जाखड़, सरपंच पेमाराम धनदे, हबीब खान, गुसाई प्रजापत, उपसरपंच भूराराम कड़वासरा, तगाराम बेनीवाल सहित दर्जनों ग्रामीण तथा 10वीं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी साथ रहे।