8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, सोशल डिस्टेंस ना ही मास्क

- महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़-मंदिर खुलने के बाद सावन का पहला सोमवार-बारिश की कामना और कोविड से मुक्ति की प्रार्थना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 26 Jul 2021, 9:30 PM IST

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, सोशल डिस्टेंस ना ही मास्क

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, सोशल डिस्टेंस ना ही मास्क

बाड़मेर. सावन के पहले सोमवार को महादेव मंदिरों मेें सुबह से जैकारों की गूंज रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पूरे दिन आना-जाना जारी रहा। बाड़मेर शहर के शिव मंदिरों में अभिषेक और अनुष्ठान में बारिश की कामना के साथ कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की गई।
शहर के जसदेर धाम, सफेद आकड़ा, सांईधाम सहित शिव मंदिरों में भोले के दर्शन के लिए अल सुबह से लोग पहुंचने शुरू हो गए। जसदेर धाम में दोपहर तक तो मेले का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते यहां भारी भीड़ नजर आई।
सोशल डिस्टेंस ना ही मास्क
मंदिरों में कहीं पर भी सोशल डिस्टेंस नहीं दिखा। साथ ही यहां पर रोकटोक करने वाला भी कोई नहीं था। जबकि नियमों के तहत कतारों में लगते हुए दर्शन करने है। लेकिन यहां भारी भीड़-भाड़ के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। मास्क भी अधिकांश लोगों के मुहं पर नहीं दिखा।
सोमवार निकल गया सूखा
सावन शुरू होने के बाद ही थार को बरसात का इंतजार और बढ़ा है। लेकिन पहला सोमवार सूखा बीत गया। बाड़मेर शहर में पूरे दिन घटाटोप बादल छाएं। लेकिन बारिश नहीं हुई। इस बीच मंदिरों में भी बरसात के लिए विशेष अभिषेक और प्रार्थना का सिलसिला पूरे दिन चला।